नमस्ते
हमारी फ़िज़ियोथेरेपी सेवाएं
हम चोटों, दर्द और मूवमेंट से जुड़ी समस्याओं की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए फ़िज़ियोथेरेपी प्रदान करते हैं। हमारी टीम सही जांच (assessment), इलाज, रिहैबिलिटेशन (Rehabilitation) और आपको फिर से आत्मविश्वास के साथ चलने-फिरने में मदद कर सकती है।
इन समस्याओं के लिए हमसे संपर्क करें:
● मांसपेशियों और हड्डियों का दर्द (Musculoskeletal pain)
● खेल के दौरान लगी चोटें (Sports injuries)
● सर्जरी या फ्रैक्चर के बाद रिहैबिलिटेशन
● शरीर के ऊपरी और निचले अंगों की समस्याएं या चोटें
● नसों का दर्द (Nerve pain)
● बच्चों और किशोरों से जुड़ी समस्याएं और चोटें
● काम से जुड़ा दर्द (Work-related pain)
● ACC अपॉइंटमेंट्स
यदि आपकी चोट ACC के तहत कवर होती है, तो आप रियायती (subsidised) फ़िज़ियोथेरेपी इलाज प्राप्त कर सकते हैं।
Hamilton, Cambridge, Te Awamutu और Otorohanga में हमारे क्लिनिक उपलब्ध हैं।
हम ग्रुप क्लासेस, काउंसलिंग और ऑक्यूपेशनल थेरेपी सहित कई अन्य सेवाएँ भी प्रदान करते हैं।
काम पर वापस लौटने के कार्यक्रम
यदि आप या आपका कोई कर्मचारी चोट के कारण काम से दूर है, तो हम मदद कर सकते हैं। हमारे ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट आपकी काम करने की क्षमता की जांच करते हैं, काम पर वापस लौटने की योजना तैयार करते हैं और कर्मचारियों को व्यावहारिक सहायता प्रदान करते हैं। कुछ लोगों के लिए इस सेवा का खर्च ACC उठाएगा।
अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए
हमें info@focusedphysio.co.nz पर ईमेल करें या 07 871 4321 पर फोन करें।
आपकी पहली अपॉइंटमेंट में क्या होगा?
आपकी पहली अपॉइंटमेंट बातचीत से शुरू होगी। आपका फिजियोथेरेपिस्ट आपसे आपकी समस्या, आपके लक्षण, और वे लक्षण आपकी दिनचर्या को किस तरह प्रभावित कर रहे हैं, इसके बारे में पूछेगा। इसके बाद आपके मूवमेंट(Movement), ताकत (Strength) और प्रभावित हिस्से की कार्यक्षमता की जांच कि जाएगी ।
आपका फिजियोथेरेपिस्ट आपको समझाएगा कि उन्होंने क्या पाया है और आपके लिए उपलब्ध उपचार विकल्पों (Treatment Options) पर चर्चा करेगा। आपकी ज़रूरत के अनुसार उपचार में hands- on treatment, व्यायाम, सलाह या इनका संयोजन शामिल हो सकता है। आपको अपनी रिकवरी में मदद करने के लिए अपॉइंटमेंट के बाद कुछ आसान और व्यावहारिक चीज़ें भी दी जाएँगी जिन्हें आप घर पर कर सकते हैं।
यदि आप चाहें, तो आप अपनी अपॉइंटमेंट में अपने साथ किसी support person (सहायक व्यक्ति) को भी ला सकते हैं।
शुल्क (Pricing):
ACC अपॉइंटमेंट: $40
प्राइवेट अपॉइंटमेंट: $80
अधिक जानकारी के लिए कृपया इस QR कोड को स्कैन करें।
